• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मछली पालन विभाग द्वारा प्रदेशभर के एनीकट्स में मत्स्य बीज का संचयन
Image

मछली पालन विभाग द्वारा प्रदेशभर के एनीकट्स में मत्स्य बीज का संचयन

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के मछली पालन विभाग द्वारा प्रदेश में अंतर्देशीय मत्स्य संसाधनों के समुचित उपयोग एवं मछुआ समुदाय की आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के नदी तटवर्ती क्षेत्रों एवं एनीकट्स में मत्स्य बीज (फिंगरलिंग) का व्यापक स्तर पर संचयन किया जा रहा है।इस पहल से प्रदेश के मछुआ सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों एवं मत्स्य कृषकों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही आमजन को पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

इसी क्रम में जशपुर जिले सहित अन्य जिलों में चयनित एनीकट्स एवं जलाशयों में मत्स्य बीज का संचयन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जशपुर जिले के किलकिला (विकासखंड पत्थलगांव), मैनी (कांसाबेल), डुमरटोली एवं सुरजुला (मनोरा), कोकिया-तुमला (फरसाबहार), साहीडांड़ (बगीचा) तथा हल्दीमुण्डा (कुनकुरी) एनीकट्स में सफलतापूर्वक मत्स्य बीज संचयन संपन्न हुआ।

मछली पालन विभाग के अनुसार, इस कार्यक्रम से जल संसाधनों का वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ होगी। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक, मछली पालन के मार्गदर्शन में किया गया।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top