• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशे की हालत में सड़क पर पड़ा मिला आरक्षक, पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल
Image

नशे की हालत में सड़क पर पड़ा मिला आरक्षक, पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल

महासमुंद। “परित्राणाय साधुनाम्” — साधु-सज्जनों की रक्षा का संकल्प लेने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब महासमुंद जिले में एक आरक्षक का नशे की हालत में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो 09 फरवरी सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है।

यह घटना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग, मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास की है। वीडियो में खल्लारी थाना में पदस्थ आरक्षक लाल सिंह बाकरे नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए एक ठेले के पास सड़क किनारे बैठता दिखाई देता है और कुछ ही देर में वहीं सड़क पर लेट जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक आरक्षक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी होने के कारण किसी ने उसे हटाने की हिम्मत नहीं की। बाद में एक व्यक्ति ने आरक्षक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस दौरान उसके पैर से जूता भी निकल गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।

जांच में शराब सेवन की पुष्टि, विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मेडिकल परीक्षण में आरक्षक द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई है। संबंधित आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अभियान पर उठे सवाल

गौरतलब है कि एक ओर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का इस तरह सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में पाया जाना, पुलिस की अनुशासन व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top