• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित
Image

सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर . छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 22 फरवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें शामिल होने वाले जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन, सही रणनीति और परीक्षा की तैयारी के संबंध में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा एक दिवसीय मार्गदर्शन कार्यशाला तथा प्रीलिम्स मैराथन टेस्ट सीरिज का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के अंतिम दिनों में सही दिशा, समय-प्रबंधन, प्रश्न हल करने की तकनीक और मानसिक मजबूती के संबंध में कार्यशाला में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह मार्गदर्शन कार्यशाला 13 फरवरी को मावा मोदोल कोचिंग केंद्र भानुप्रतापपुर तथा 17 फरवरी को मावा मोदोल कोचिंग संस्थान कांकेर में आयोजित किया जाएगा। जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी द्वारा अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। परीक्षा की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण, समय-प्रबंधन, नकारात्मक अंकन से बचाव, रिवीजन प्लान, प्रश्न चयन की तकनीक और परीक्षा-दिन की तैयारी जैसे विषय इसमें शामिल रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सीजीपीएससी के प्रीलिम्स मैराथन टेस्ट सीरिज का आयोजन 10 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसी समय-सीमा में अभ्यास कराना, कमजोर विषयों की पहचान कराना और अंतिम समय में त्रुटियों को सुधारने का अवसर देना है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कार्यशाला एवं टेस्ट सीरीज में उपस्थित होकर अधिकतम लाभ लें।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि वे परीक्षा दिवस को अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में समय से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि वे शांत मन से परीक्षा में शामिल हो सके।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top