• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अमृतधारा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
Image

अमृतधारा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

एमसीबी/  अमृतधारा महोत्सव 2026 का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन संभावित है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अमृतधारा महोत्सव की आवश्यक तैयारियों के संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे को नोडल अधिकारी एवं लिंगराज सिदार संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी दायित्व सौपें गये हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा को विभागों को स्टॉल आबंटन एवं हितग्राहियों को सामग्री, चेक, उपकरण आदि का वितरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किग, वाहन व्यवस्था, टैªफिक, ब्लड ग्रुप व्यवस्था, मुख्य मंच एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केल्हारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप संचालक उद्यानिकी एवं जिला नोडल अधिकारी, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को मुख्य मंच व्यवस्था, बैनर, फ्लैक्स, पुष्प सज्जा, बैठक व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार, नियत स्थल पर हैलीपैड, मंच एवं वीआईपी तथा कलाकार हेतु ग्रीन रूम का निर्माण, वेटिंग रूम, बैरीकेटिंग, टेंट आदि का सम्पूर्ण व्यवस्था, मंच के समीप पृथक से हितग्राहियों के स्टॉल से मुख्य मंच तक आने हेतु सीढी, रैम्प का आवश्यकतानुसार निर्माण तथा समस्त कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार समतलीकरण की जिम्मेदारी सौपी गई है।
इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी वन, वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ को सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बांस-बल्ली एवं फारेस्ट रेस्ट हाउस में अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं। कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी), कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ एवं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को कार्यक्रम स्थल पर माईक, साउड सिस्टम मंच एवं आस-पास लाईट, पीए सिस्टम की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन लगवाना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर सहित, मंच व दर्शक दीर्धा में प्रकाश की व्यवस्था, कार्यक्रम पर एक दिवस पूर्व साउड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच पड़ताल कर ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करना। कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को आमंत्रण पत्र प्रिंट करना, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ एवं जिला परिवहन अधिकारी को प्रोटोकॉल एवं कलाकार हेतु परिवहन व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केल्हारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी एवं उद्घोषक व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को कार्यक्रम के दौरान मंच पर दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का संपूर्ण प्रभार, मंच संचालन एवं स्थानीय कलाकारों को लाने, ले जाने, ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका मनेन्द्रगढ, नगर पंचायत खोंगापानी, नई लेदरी, झ्ागराखांड एवं जनकपुर को संस्कृति विभाग से आये कलाकारों की आवश्यक व्यवस्था, जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला खनिज अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी का एल्बम तैयार कराकर प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल मय एंबुलेंस नियुक्त करना एवं उपचार की व्यवस्था करना, कार्यक्रम स्थल पर मंच के पास पर्याप्त संख्या में मास्क एवं सेनिटाईजर की व्यवस्था रखना एवं उपलब्ध कराना। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल तथा व्हीआईपी सेक्टर एवं आमजन हेतु पेयजल व्यवस्था, अमृतधारा के समस्त नल कनेक्शन की मरम्मत, जिला सेनानी नगर सेना, आयुक्त नगर निगम चिरमिरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी वन वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ को मुख्यमंत्री एवं व्हीआईपी सेक्टर, अधिकारी सेक्टर, पत्रकार दीर्घा में स्वल्पाहार, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था, जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें, जिला प्रबंधक नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम एवं नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मनेन्द्रगढ़ को सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, कलाकारों हेतु स्वल्पाहार, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मनेन्द्रगढ़ को अतिथिगण के लिए स्मृति चिन्ह एवं कलाकारों हेतु शील्ड तैयार करना, जिला जनसम्पर्क अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मीडिया से समन्वय एवं सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्था तथा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, उप संचालक उद्यानिकी को फूल एवं बुके उपलब्ध कराना तथा मुख्य मंच की साज-सज्जा, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी मनेन्द्रगढ़ एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चिरमिरी को डी क्षेत्र में रंगोली एवं साज-सज्जा एवं दर्शक दीर्द्या की व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ को अमृतधारा स्थित शौचालय मरम्मत, कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन साफ-सफाई, चलित शौचालय तथा डस्टबीन की व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिलाा खाद्य अधिकारी को माननीय अतिथियों के भोजन एवं नाश्ता का परीक्षण कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आयुक्त नगर निगम चिरमिरी, समस्त तहसीलदार, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका मनेन्द्रगढ, एवं नगर पंचायत नई लेदरी, खोंगापानी, झ्ागराखांड़, जनकपुर को आमंत्रण पत्र वितरण प्रभारी का दायित्व सौपा गया है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top