• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत… उधर चिल्फी घाट में ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम
Image

नेशनल हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत… उधर चिल्फी घाट में ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

कोरबा/कवर्धा. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कहीं दो तेज रफ्तार के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. दूसरी ओर चिल्फी घाट में ट्रक पलटने से यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया है. यह सड़क हादसे कोरबा और कवर्धा जिले में हुए हैं. 

कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाइवे पर गुरुवार की देर रात दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हुई. सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हुए है. घायलों में 2 की हालत गंभीर है.  

जानकरी के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं कार का एयर बैग भी बाहर आ गया, जिसमें सामने बैठे लोगों की जान बच गई. लोगों की सूचना तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और डायल 112 को दी गई. पुलिस ने तत्काल घर सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से पोड़ी उपरोड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया. जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें रेफर कर दिया गया है.

चिल्फी घाट में पलटी ट्रक, लगा लंबा जाम 

कवर्धा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार को चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागमोरी घाट में चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. रायपुर से जबलपुर की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक जबलपुर से कवर्धा की ओर आ रहा था. चिल्फी घाट के घुमावदार सड़क पर चालक वाहन ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलटकर सड़क के बीच में ही पलट गया. दुर्घटना के बाद सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए. जाम के कारण यात्री बस भी जाम में फंसी है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा रहा है. मौके पर पुलिस पहुंचकर जाम को हटाने की कोशिश कर रही है. 

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top