• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद
Image

सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस की सूखे नशे की विरुद्ध लड़ाई जारी है. वेस्ट जोन में शनिवार को महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आकर ग्राहक तलाशते 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 10.60 लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है. यह कार्रवाई मुजगहन थाना इलाके के नया धमतरी रोड के पास की गई.

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी शुक्रवार को धनेली ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक तलाश रहे थे. इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दोनो अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को महाराष्ट का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 21 किलों से अधिक का गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 10.60 लाख रुपए आंकी गई है. 

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुजगहन पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल में जुट गई है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top