• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात बवाल: कार की टक्कर के बाद युवकों का हंगामा, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
Image

‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात बवाल: कार की टक्कर के बाद युवकों का हंगामा, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

रायपुर। राजधानी में रविवार देर रात ‘बिस्मिल की महफिल’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय दो कारों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार टकराने के बाद दोनों पक्षों के युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में बवाल में बदल गई। सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो हालात काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद सड़क पर हंगामा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों को तेलीबांधा थाने लेकर पहुंची, जहां भी उन्होंने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि थाने के भीतर भी युवकों ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई के दृश्य देखे जा सकते हैं।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top