• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना से महिला हितग्राही बनी आत्मनिर्भर
Image

एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना से महिला हितग्राही बनी आत्मनिर्भर

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जशपुर जिले में गौपालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की डेयरी समग्र विकास योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की दो गायें उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

इसी क्रम में कुनकुरी विकासखंड के सेन्द्रिमुण्डा निवासी श्रीमती सरोजनी एक्का को एक साहीवाल नस्ल की गाय प्रदान की गई है। इकाई लागत 1 लाख 40 हजार रुपये पर 50 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया गया है। साथ ही प्रतिदिन प्रति पशु 2 किलोग्राम पशु आहार, 5 किलोग्राम साइलेज एवं 50 ग्राम मिनरल मिश्रण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा एक वर्ष का निःशुल्क बीमा भी दिया गया है। विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है, जिसे मिल्क पुलिंग पॉइंट से 43-45 रुपये प्रति लीटर मूल्य मिल रहा है। इससे हितग्राही को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top