• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र, विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर, फिल्म सिटी के लिए 1500 पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस का चिपको आंदोलन
Image

भाजपा कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र, विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर, फिल्म सिटी के लिए 1500 पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस का चिपको आंदोलन

रायपुर। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सहयोग केंद्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सहयोग केंद्र में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री राजेश अग्रवाल स्वयं उपस्थित रहकर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत पत्रों को पटल पर रखेंगे। नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी सदन पटल पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन रखा जाएगा।

साथ ही राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी। आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे, जिनमें अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा विषय रखेंगे। मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे, वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।

रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे 25 फरवरी को दोपहर 2.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। अगले दिन 26 फरवरी को दिग्विजय सिंह रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। डोंगरगढ़ में वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वे डोंगरगढ़ से बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

मजदूर संघ का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज

रायपुर। श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने भारतीय मजदूर संघ (भामसं) आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। भामसं की सभी शाखाएं जिला स्तर पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगी। भामसं के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि लाखों मध्यान्ह भोजन रसोईया और आशा कार्यकर्ता आज भी अत्यंत अल्प मानदेय पर कार्य कर रही हैं। 5 दशकों की सेवा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केवल योजनाकर्मी माना जाता है जबकि उनसे प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक कार्य लिया जा रहा है।

फिल्म सिटी निर्माण के लिए 1500 पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस

रायपुर। नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 1500 पेड़ों की कटाई के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। माना क्षेत्र के तूता इलाके में फिल्म सिटी के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटे जाने की तैयारी है, जिसे बचाने के लिए कांग्रेस आ गई है। इसको लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पेड़ों से चिपककर चिपको आंदोलन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कल भी स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। प्रत्याशी 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद नतीजों की घोषणा होगी।

बता दें कि ये दोनों राज्यसभा सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी, क्योंकि वर्तमान सदस्य केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव में राज्य विधानसभा के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। विधानसभा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक है। राज्यसभा चुनाव में मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top