• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी को लेकर बीजेपी का पोस्टर वार, ‘सोनिया सेवा’ के कारण टिकट मिलने का आरोप; अजय चंद्राकर बोले – कम से कम लोग पहचानते तो हैं
Image

कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी को लेकर बीजेपी का पोस्टर वार, ‘सोनिया सेवा’ के कारण टिकट मिलने का आरोप; अजय चंद्राकर बोले – कम से कम लोग पहचानते तो हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. अबकी बार राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर तंज कसते हुए पोस्टर में लिखा गया है कि गुलाब फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश बघेल और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा. लेकिन भाजपा नेता अजय चंद्राकर राज्यसभा प्रत्याशी चयन के मुद्दे पर स्थानीय प्रत्याशी होने का हवाला देते हुए फूलोदेवी के साथ नजर आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से जारी पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के सामने हाथ जो़ड़े दिखाया है. पूर्व मुख्यमंत्री जहां अपने बेटे के लिए तो दूसरी ओर दीपक बैज स्वयं को प्रत्याशी बनाए जाने की गुहार लगा रहे हैं. इस पर प्रियंका वाड्रा कह रही हैं कि फूलो देवी ने उनकी मां की सेवा के लिए जी जान लगा दी थी. पोस्टर के साथ भूपेश बघेल और दीपक बैज पर तंज कसते हुए कहा गया है कि गुलाब का फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा…

भाजपा के पोस्टर पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विषय किसकी चली या नहीं चली, यह नहीं है. पिछले बार जो तीन राज्यसभा सांसद लोग आए है, उनको नहीं कोई पहचानते थे, अब तो कम से कम पहचान रहे हैं.

वहीं दुर्ग में बीजेपी नेता द्वारा अफीम की खेती पर अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसा मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है. हमारी जो बातचीत है उसमे देखा जाएगा की वह बीजेपी के है की नहीं. जो ग़लत है वह ग़लत कांग्रेस भाजपा देखना ही नही है. इसके साथ समिति में धान की बोरियों में पानी डालने पर भूपेश बघेल के बयान पर चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी की किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने का भूपेश बघेल को नैतिक अधिकार नहीं है.

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल से धान खरीदी पर, जहाँ बोलेंगे, वहाँ चर्चा करेंगे. जो ग़लत कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है. पर ऐसे लोगों को प्रतिक्रिया देने का अधिकार नहीं है. होली पर ताबड़तोड़ शराब बिक्री पर भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को होली के बाद बोनस देना था, अब शराब पी गए उसमें सरकार क्या करेगी. धान बोनस पहले दे दिया, इसी का असर है. और यह एक सामाजिक बुराई है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top