• Home
  • खेल
  • भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल
Image

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी है। पूरे देश में खुशी का माहौल है और क्रिकेट टीम को जमकर सराहा जा रहा है। इस बीच राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल बन गया है।रायपुर में भारत की जीत का शानदार जश्न

भारत की जीत के बाद राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर जश्न का माहौल है। लोगों ने यहां बड़े स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। भारत के मैच जीतते ही पटाखे फूटने लगे, ढोल की थाप पर रायपुरियंस नाचने लगे, और तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंडिया इंडिया के नारे लगाए। पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बाजार, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और हर तरफ जश्न की रंगीनियाँ नजर आ रही है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन 54 और अभिषेक शर्मा 52 रन बनाए। लोअर ऑर्डर से शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन जोड़े। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19वें ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हुई।

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

सीएम साय आज कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा… अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही… राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top