• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई
Image

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में संलिप्त भाजपा नेता समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को अफीम के पौधों को उखाड़ने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. जेसीबी का इस्तेमाल कर अफीम के पौधों उखाड़ा जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, उखाड़े गए अफीम के पौधों का नियमानुसार विनिष्टीकरण (डिस्ट्रक्शन) किया जाएगा, ताकि उनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है.

आपको बता दें कि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शनिवार को मामले पर पीसी लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि टीम ने ग्राम झेंझरी पटवारी हल्का नंबर 8 तहसीलों जिला दुर्ग की भूमि खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल और खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल दो खसरा नम्बर की दस राजद 72 डिसमिल भूमि जो कि मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम से थी, की जांच की. जांच में उक्त भूमि के लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर अफीम की खेती की गई थी. आखों में धूल झोंकने के लिए मक्के की फसल के बीच अफीम लगाई गई थी. मामले में विनायक ताम्रकार (58), विकास विश्नोई (27), मनीष ठाकुर, अचला राम जाट (28) को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top