• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, फिर झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Image

प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, फिर झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने करीब 8 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद उसने अलग-अलग कहानियां बनाकर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर भी हड़प लिए।

महिला ने सोमवार को तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोरबा निवासी महिला की 2023 में चांपा-जांजगीर जिले के पामगढ़ निवासी पवन यादव से मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान हुई थी। दोनों शादी करने को लेकर सहमत हुए थे। इसके बाद 2024 में दोनों की मुलाकात बिलासपुर में हुई और फिर उनकी मुलाकातें लगातार होने लगीं। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की मांग की। चूंकि दोनों शादी करने वाले थे, इसलिए महिला ने उस पर भरोसा कर 3.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद पवन यादव ने और पैसों की जरूरत बताते हुए करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने के हार, चूड़ी, चेन आदि जेवर भी ले लिए। कुछ समय बाद जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी उसे टालने लगा। बाद में उसने महिला का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

तोरवा के होटल में होती थी दोनों की मुलाकात

आरोपी महिला से मिलने कोरबा जाने के बजाय उसे हर बार बिलासपुर बुलाता था। बिलासपुर के तोरवा स्थित एक होटल में ही दोनों अक्सर रुकते थे। महिला के साथ आरोपी ने होटल में ही शारीरिक संबंध बनाए और रुपए व जेवर भी वहीं लिए। इसलिए मामले में तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Releated Posts

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

आरंग। राजधानी से सटे आरंग में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है.…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

सदन में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस का मुद्दा उठा, पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा.…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

सदन में उठा नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने बताया—पिछले पांच वर्षों में 4.24 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नेशनल हेराल्ड, संडे नवजीवन और नवसृजन मैगज़ीन को प्रदेश में…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top