• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खराब सड़क के कारण बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल
Image

खराब सड़क के कारण बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल

मुंगेली। प्रदेश में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. अबकी बार चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है. दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है.

हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ. दुर्घटना में घायल दो लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है. बता दें कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा गरमाया था. मामले में मंत्री केदार कश्यप के जवाब नहीं दे पाने पर विपक्ष ने हंगामा मचाते हुए सदन से वॉकआउट किया था.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top