• Home
  • छत्तीसगढ़
  • LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई: घर में चल रहा था अवैध रिफिलिंग का धंधा, छापेमारी में बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त
Image

LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई: घर में चल रहा था अवैध रिफिलिंग का धंधा, छापेमारी में बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त

बस्तर। ईरान में चल रहे तनाव के बीच देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग एलपीजी की कालाबाजारी करने में जुटे हैं। इसी बीच बस्तर जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए हैं।

खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में यह कार्रवाई की। विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर अचानक दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला, जिसका कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने मौके से 24 घरेलू गैस सिलेंडर और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके साथ ही सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने और रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले 3 रिफिलिंग पाइप भी जब्त किए गए।

प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं। इसी कालाबाजारी को रोकने और आम जनता को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब कड़ा रुख अख्तियार कर रहा है।

Releated Posts

नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा, दुकान में घुसी कार; पिता का दबदबा दिखाकर थाने से गाड़ी लेकर फरार

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी, एसोसिएशन ने कहा – घबराकर सिलेंडर जमा न करें

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

एसआई-एएसआई समेत 130 पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लंबे समय से एक ही जगह में जमे पुलिसकर्मियों…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

हाईकोर्ट ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास की जमानत याचिका खारिज की, दीपेन चावड़ा को मिली राहत

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसे पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top