• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घर में घुसा शिक्षक, छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Image

घर में घुसा शिक्षक, छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा दही मांगने के बहाने किसान के घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा की छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ग्राम सिर्री निवासी शिक्षक रोहित पटेल (50) की पोस्टिंग पचपेड़ी में है। वह प्रतिदिन अपने गांव से ड्यूटी करने आता है। सोमवार को वह पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक किसान के घर पहुंचा। दही मांगने का बहाना बनाकर अंदर चला गया। घर पर उस समय किसान की दो बेटियां अकेली थीं।

आरोपी बड़ी चतुराई से बड़ी बहन को बुलाकर घर के एक कमरे में ले गया। कमरे में पहुंचते ही उसने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने जब विरोध किया, तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच बड़ी बहन की आवाज सुनकर पास ही मौजूद छोटी बहन कमरे तक पहुंच गई। उसने शिक्षक द्वारा जबरदस्ती करते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर उसकी तरफ भागे। लेकिन, इससे पहले ही आरोपी शिक्षक इससे पहले ही भाग निकला। घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top