• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा, दुकान में घुसी कार; पिता का दबदबा दिखाकर थाने से गाड़ी लेकर फरार
Image

नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा, दुकान में घुसी कार; पिता का दबदबा दिखाकर थाने से गाड़ी लेकर फरार

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार से एक दुकान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर गाली-गलौज और मारपीट की भी बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी संदीप कंवर कथित तौर पर उस कार को चला रहा था, जिस पर “पूर्व विधायक रामपुर” लिखा हुआ था। तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों से आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और विवाद भी किया।

पुलिसकर्मियों से किया अभद्र व्यवहार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। बताया जा रहा है कि थाने लाने के बाद भी उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो”, इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

पुलिस विभाग में पदस्थ है पीड़ित परिवार की बेटीइस मामले में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है। जिस दुकान को टक्कर मारी गई, उस पीड़ित परिवार की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी

रायपुर, बस्तर के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैबेल की निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्रीमती शामबती बघेल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

बस्तर का कोड़ेनार बना ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम

रायपुर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और निरंतर जन-संवाद के सार्थक परिणाम अब धरातल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

मिलेट्स की खेती से बढ़ रही किसानों की आय

रायपुर, मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती कम लागत, कम पानी और बिना रसायनों के होने वाली एक अत्यधिक…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रही हैं अहम जिम्मेदारी

रायपुर, शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता से निरंतर नई पहचान बना रही…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

कुम्हारी–अहिवारा–बेरला मुख्य जिला मार्ग के लिए 90.70 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर. राज्य शासन ने कुम्हारी-अहिवारा-बेरला मुख्य जिला मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 90 करोड़ 69 लाख…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

अपनी भावनाएं, दुख और खुशी व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम मातृभाषा है – श्री डेका

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज संत शदाराम साहिब भाषा भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पं.…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

रायपुर, महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिलाएं शामिल; 3.29 करोड़ का इनाम, डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

जगदलपुर। 31 मार्च 2026 से पहले केंद्र सरकार की देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी, एसोसिएशन ने कहा – घबराकर सिलेंडर जमा न करें

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top