• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर के होटल में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर, बुझाने का काम जारी
Image

रायपुर के होटल में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर, बुझाने का काम जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें पहली मंजिल तक दिखाई देने लगीं। घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया।

होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर विधानसभा थाना पुलिस भी पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य जारी है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्टोर रूम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी में असहमति के चलते प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी का झांसा देकर संबंध बनाना रेप नहीं, ट्रायल कोर्ट ने 20 साल बाद फैसला पलटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

17 मार्च को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top