• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और अधिक मजबूत हुआ
Image

मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और अधिक मजबूत हुआ

रायपुर, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर हो रहे सुधार का सकारात्मक प्रभाव अब मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। 220 बिस्तर क्षमता वाले सिविल चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ ने नवंबर माह में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करते हुए कुल 577 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया। यह उपलब्धि अस्पताल की कार्यक्षमता तथा स्थानीय नागरिकों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में यह उल्लेखनीय प्रगति स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों, संवेदनशील नेतृत्व और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल में संसाधनों का विस्तार, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और विशेषज्ञ सेवाओं में लगातार सुधार हुआ है

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ रहीं अत्यंत प्रभावी

नवंबर माह के दौरान अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष बल मिला।

135 ANC (गर्भावस्था पूर्व जांच)

125 ANC(प्रसवोत्तर जांच) सफलतापूर्वक की गईं।

अस्पताल की प्रसूति सेवाओं की मजबूती का प्रमाण है कि इसी अवधि में-

103 सामान्य प्रसव

19 सीजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए।

आपात एवं सामान्य रोगों के उपचार में भी रही तत्परता

अस्पताल में एनीमिया, बुखार, डायरिया, सड़क दुर्घटना से घायल मरीजों सहित आपात स्थितियों-जैसे साँप काटना, जहर सेवन, जलने की घटनाएँ-में भी चिकित्सा टीम ने त्वरित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया।

स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने की निरंतर पहल

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य ढांचा, मानवीय दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीक के उपयोग से सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभर रहा है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top