• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कमर्शियल गैस की कमी से उज्ज्वला सिलिंडर की मांग बढ़ी, एजेंसियों पर भीड़; OTP देरी से परेशानी
Image

कमर्शियल गैस की कमी से उज्ज्वला सिलिंडर की मांग बढ़ी, एजेंसियों पर भीड़; OTP देरी से परेशानी

रायपुर: प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की सीमित आपूर्ति का असर अब घरेलू गैस की मांग पर भी साफ दिखने लगा है। खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले घरेलू गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग में अचानक बड़ा उछाल आया है।

खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दस दिनों में उज्ज्वला उपभोक्ताओं की गैस रिफिलिंग दर 22 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इससे गैस बुकिंग में तेजी आई है और कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई है।

उज्ज्वला सिलिंडरों की रिफिलिंग में तेज बढ़ोतरी

प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत कुल 36 लाख 76 हजार 260 हितग्राही पंजीकृत हैं। सामान्य दिनों में इनमें से करीब 22 प्रतिशत यानी लगभग 8 लाख 8 हजार 777 उपभोक्ता ही सिलिंडर रिफिल कराते थे।

हालांकि हाल के दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 47 प्रतिशत यानी करीब 17 लाख 27 हजार 842 उपभोक्ताओं तक पहुंच गया है। यानी महज दस दिनों में लगभग 9 लाख 19 हजार से अधिक अतिरिक्त उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर रिफिल कराया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलिंडरों की सीमित आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर बनी आशंका के कारण उपभोक्ता पहले से गैस बुकिंग करा रहे हैं। विभाग को यह भी आशंका है कि कुछ जगहों पर घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर निगरानी बढ़ा दी है।

ओटीपी देरी से मिलने से बढ़ी परेशानी

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को तकनीकी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले मिस कॉल से गैस बुकिंग करने पर तुरंत ओटीपी मिल जाता था, लेकिन अब व्हाट्सएप नंबर के जरिए बुकिंग होने से ओटीपी आने में काफी समय लग रहा है।

कई मामलों में उपभोक्ताओं को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। गुढ़ियारी स्थित भारत गैस गोदाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंचे, लेकिन ओटीपी देर से मिलने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

गोदाम कर्मचारियों के अनुसार ऑनलाइन डिलीवरी के बाद गोदाम में करीब 140 उपभोक्ताओं को ही गैस मिल पाती है, जबकि सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग जाते हैं। इससे वितरण प्रक्रिया धीमी हो रही है और उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है।

सॉफ्टवेयर समस्या से एजेंसियों में भीड़

प्रदेश की कई गैस एजेंसियों में कंपनी का सॉफ्टवेयर देर से खुलने या तकनीकी गड़बड़ी के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

कई जगह उपभोक्ता सुबह 9 बजे से पहले ही गैस एजेंसी पहुंच जाते हैं, लेकिन सॉफ्टवेयर चालू नहीं होने से वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाती। इससे एजेंसियों के बाहर भीड़ बढ़ रही है और कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी बन रही है।

गैस संकट के बीच होटल एसोसिएशन की एडवाइजरी

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ने लगा है। इसे देखते हुए होटल एसोसिएशन ने होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और क्लाउड किचन संचालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एसोसिएशन ने पैनिक खरीदारी और गैस की जमाखोरी से बचने की अपील की है। साथ ही जरूरी रसोई संचालन और मुख्य मेन्यू को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। जहां संभव हो, वहां इंडक्शन, हॉट प्लेट और राइस कुकर जैसे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों के इस्तेमाल का सुझाव दिया गया है।

इसके अलावा पीएनजी और बल्क एलपीजी जैसे वैकल्पिक ईंधन विकल्प तलाशने और आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में एसोसिएशन को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

Releated Posts

घर से लापता लड़की विवाह के लिए मंदिर पहुंची, लड़के की मां जो सिक्योरिटी गार्ड हैं वहां मिली, दोनों पक्षों में भड़की मारपीट

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा किया, कार से दुकान में घुसा और मारपीट की

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र ने नशे की हालत में पहले डिजायर कार को सेवई की दुकान में…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आईडीबीआई बैंक खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, मामले में दो गिरफ्तार

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

E-चालान के बकाया निपटारे के लिए 14 मार्च अंतिम तारीख: लोक अदालत में जमा न होने पर गाड़ियां जब्त की जाएंगी

रायपुर : अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

रायपुर में ज्वेलरी ट्राय करने के बहाने दुकान पहुँची महिला, सहेली को बुलाने का कहकर बाहर निकली और 5 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई

रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ा कानून: 1 करोड़ तक जुर्माना, नकल पर 5 साल जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी (CGPSC) भर्ती घोटाले से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

हार्ट सर्जरी के बाद भी मरीज खतरे में, CG के सबसे बड़े कार्डियक सेंटर के वार्ड में फंगस; सफाई व्यवस्था पर सवाल

रायपुर: प्रदेश के सबसे बड़े और एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में मरीजों की देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

गर्मी बढ़ते ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग तेज, AC-कूलर से बढ़ा लोड; हर घंटे कटौती से लोग परेशान

रायपुर: गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

मसाले की आड़ में अफीम का ‘जहर’, झारखंड के तस्करों ने आदिवासी किसानों को ठगा; ₹6.75 करोड़ की फसल जब्त

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी और खजूरी के आदिवासी किसान फूल और मसाले की खेती…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top