• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “ग्रामीण महिलाओं ने अदाणी फाउंडेशन आयोजन में बिखेरी प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में हिस्सा लिया”
Image

“ग्रामीण महिलाओं ने अदाणी फाउंडेशन आयोजन में बिखेरी प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में हिस्सा लिया”

बजरमुड़ा (रायगढ़)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से बजरमुड़ा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें तमनार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़ और फुगड़ी जैसी प्रतियोगिताओं से हुई. कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कुंजेमुरा की बिलासिनी राठिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बांजीरखोल की गुरुवारी भगत द्वितीय तथा मिलूपारा की लक्ष्मीन बरेठ तृतीय स्थान पर रहीं. सराईटोला की कीर्ति राठिया चतुर्थ और सीतापुर की कुसुम जाहिरे पाँचवें स्थान पर रहीं.

वहीं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सराईटोला की इंदु राठिया ने प्रथम स्थान हासिल किया. मिलूपारा की कविता चंद्रा द्वितीय, गारे की जमुना डनसेना तृतीय, रोडोपाली की कांति यादव चतुर्थ तथा मड़वाडुमर की श्यामा बाई पाँचवें स्थान पर रहीं. फुगड़ी प्रतियोगिता में कुंजेमुरा की बिलासिनी राठिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मिलूपारा की संतोषी सिदार द्वितीय, हिंझर की शकुंतला तृतीय, सराईटोला की कीर्ति राठिया चतुर्थ तथा पाता की उसिला चौहान पाँचवें स्थान पर रहीं. सभी विजेताओं को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया.

इन प्रतियोगिताओं ने महिलाओं में उत्साह के साथ-साथ आपसी सहयोग और मित्रता की भावना को भी मजबूत किया. कार्यक्रम के दौरान सुआ नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पाँच टीमों ने भाग लिया. स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया. सभी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक और संसदीय सचिव सुनीति सत्यानंद राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य नंदनी मनोज राय ने की. इस अवसर पर संतोषी गणेश राठिया, गंगा बंशीधर चौधरी, अमेरिका महेतर राठिया, उमावती संतोष बहेरा, सुशिला तानसिंग पटेल, नानकुंवर यादलाल नायक, उत्तरा कुंवर अरुण राय और गणेशी वेदराम राठिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, कला और खेल सहित हर क्षेत्र में प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन संघर्षों और त्यागों को याद करने का अवसर भी है, जिनकी बदौलत महिलाओं ने समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. आयोजकों ने बताया कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.

Releated Posts

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

गोधन संरक्षण को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ किया

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

ऑनलाइन हथियार डिलीवरी का मामला: मिशो के दो कर्मचारी पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग। हत्या के प्रयास के एक मामले की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

नशे के खिलाफ निर्णायक जंग: साय सरकार ने बनाई SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल

रायपुर। छत्तीसगढ़, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों और शांत सामाजिक जीवन के लिए जाना जाता रहा है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

तुलना में आगे छत्तीसगढ़: मुख्य सचिव विकास शील के पास सबसे ज्यादा अचल संपत्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों की तुलना में…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: नक्सल विरोधी अभियान में जब्त हुई भारी मात्रा में नक्सली सामग्री”

सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 226 बटालियन सीआरपीएफ…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

रायपुर में साल की पहली नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों का तेजी से हुआ निपटारा

रायपुर. रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत लगी. इस अदालत…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

“हार खरीदने के बहाने ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुर्ग से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

“रात में निर्माणाधीन भवन पर जेसीबी चलाई, कार्रवाई से नाराज लोगों की भीड़ थाने पहुंची

आरंग। आरंग नगर पालिका क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाने का एक…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top