• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फैक्ट्री प्रबंधन पर जमीन हड़पने का आरोप, विरोध में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान
Image

फैक्ट्री प्रबंधन पर जमीन हड़पने का आरोप, विरोध में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान

धरसींवा। रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के ग्राम सोंडरा में एक किसान अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोंडरा निवासी किसान किशन निषाद की फार्च्यून फैक्ट्री के पास कृषि भूमि है, जिस पर वह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। आरोप है कि कुछ साल पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

गांव के सरपंच संतोष साहू ने बताया कि पीड़ित किसान ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए पुलिस प्रशासन से लेकर हर जगह गुहार लगाई, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन किए जाने पर जमीन किसान की ही निकली, इसके बावजूद उसे जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया।

जब सभी तरफ से न्याय की आश खत्म हुई तब किसान ने आत्मघाती कदम उठाया है और आज सुबह हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसान नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top