• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दोस्ती में खून: हत्या कर लाश डबरी में फेंकी, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Image

दोस्ती में खून: हत्या कर लाश डबरी में फेंकी, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

बता दें कि मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी विवाद के बाद अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

खेल विकास पर जोर, यशवंत कुमार ने खेल स्थलों के लिए दिए दिशा-निर्देश

रायपुर. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान

रायपुर मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन मिलने पर साधारण परिस्थितियों में जी रही महिलाएं भी सफलता की नई…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर . मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से  राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

मुख्यमंत्री साय शामिल हुए सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो कार्यक्रम में

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top