• Home
  • अपराध
  • अनैतिक सेक्स और ब्लैकमेल से परेशान नाबालिग ने किया शिक्षक की हत्या
Image

अनैतिक सेक्स और ब्लैकमेल से परेशान नाबालिग ने किया शिक्षक की हत्या

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में करीब दो महीने पहले हुए डांस टीचर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल 17 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई, जो पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया और हर संभावित एंगल से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान लगभग 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा मृतक के परिचितों और क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही कई संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत सोशल मीडिया गतिविधियों और इंस्टाग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी परीक्षण किया। लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस का संदेह एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक पर गया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और नाबालिग के बीच पिछले तीन महीनों से जान-पहचान थी। आरोप है कि मृतक सत्यमदास नाबालिग पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन नाबालिग ने व्हाट्सएप कॉल कर सत्यमदास को अपने पास बुलाया और स्कूटी से उसे घटना स्थल तक ले गया। वह पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर निकला था। मौके पर पहुंचते ही उसने सत्यमदास के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी, चाकू, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि सिम कार्ड की तलाश जारी है। पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की जांच भी की, जिसमें अपराध और मनोविज्ञान से जुड़े कई इंटरनेट सर्च सामने आए हैं। फिलहाल कबीरधाम पुलिस ने विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top