• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अवकाश के दौरान भी पंजीयन कार्यालय रहेंगे खुले, आदेश जारी
Image

अवकाश के दौरान भी पंजीयन कार्यालय रहेंगे खुले, आदेश जारी

रायपुर. पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मार्च माह के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

पंजीयन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय

22 मार्च – माह का चौथा रविवार

28 मार्च 2026 – माह का अंतिम शनिवार

29 मार्च 2026 – माह का अंतिम रविवार

31 मार्च 2026 – महावीर जयंती

इन दिनों में पंजीयन कार्यालयों को खोलकर दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाएगा. साथ ही 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान: देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, किसानों, LPG और अफीम के मुद्दों पर सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

चार साल से प्रधान अध्यापकों के पद खाली: शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, मार्च के अंत तक पदोन्नति सूची नहीं आई तो करेंगे आंदोलन

जगदलपुर। बस्तर संभाग में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा अब आंदोलन की राह पकड़ता नजर आ…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज: मां की अर्थी उठाई, बड़ी बेटी ने दी अंतिम संस्कार की अग्नि

बिलासपुर। समाज की परंपराओं और रूढ़ियों से अलग एक भावुक कर देने वाला दृश्य आज उस समय देखने…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top