• Home
  • छत्तीसगढ़
  • चार साल से प्रधान अध्यापकों के पद खाली: शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, मार्च के अंत तक पदोन्नति सूची नहीं आई तो करेंगे आंदोलन
Image

चार साल से प्रधान अध्यापकों के पद खाली: शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, मार्च के अंत तक पदोन्नति सूची नहीं आई तो करेंगे आंदोलन

जगदलपुर। बस्तर संभाग में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा अब आंदोलन की राह पकड़ता नजर आ रहा है। माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापकों के पद पिछले चार वर्षों से खाली पड़े हैं, लेकिन अब तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

संभाग सचिव रामचंद्र सोनवानी ने साफ कहा कि विभाग ने पहले समय सारिणी जारी की थी, लेकिन उसके अनुसार प्रक्रिया को अमल में नहीं लाया गया। अधिकारियों की दलील है कि कई जिलों में सर्विस बुक का संधारण सही तरीके से नहीं हुआ, जिसके चलते प्रक्रिया अटकी हुई है। हालांकि इस मुद्दे को लेकर शिक्षक संगठन अब तक चार बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला।

स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता हो रही प्रभावित

शिक्षकों का कहना है कि प्रधान अध्यापकों के पद खाली रहने से स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। यदि पदोन्नति होती है तो न सिर्फ माध्यमिक स्तर पर सुधार होगा, बल्कि उच्च श्रेणी और सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। आज हुई बैठक में जेडी कार्यालय ने आश्वासन दिया है कि मार्च के अंत तक पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन शिक्षकों ने भी साफ कर दिया है कि अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। संघर्ष मोर्चा ने 27 मार्च तक की समय-सीमा तय की है। यदि इस तारीख तक पदोन्नति सूची जारी नहीं होती है तो 30 मार्च को पूरे बस्तर संभाग में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन किया जाएगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान: देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, किसानों, LPG और अफीम के मुद्दों पर सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज: मां की अर्थी उठाई, बड़ी बेटी ने दी अंतिम संस्कार की अग्नि

बिलासपुर। समाज की परंपराओं और रूढ़ियों से अलग एक भावुक कर देने वाला दृश्य आज उस समय देखने…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

अवकाश के दौरान भी पंजीयन कार्यालय रहेंगे खुले, आदेश जारी

रायपुर. पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मार्च माह के…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म और वीडियो बनाने के मामले में कोर्ट ने 2 दोषियों को 10‑10 साल की सख्त सजा सुनाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायालय पेंड्रारोड…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

छत्तीसगढ़ में जेल सुधार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मॉडल जेल मैनुअल लागू करने का आदेश

बिलासपुर। प्रदेश की जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या और वहां उपलब्ध सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट ने अब…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

रायपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: Bhupesh Baghel बोले—56 इंच का दावा करने वाली सरकार में आज सिलेंडर और खाद तक उपलब्ध नहीं

रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

8 हजार से अधिक ज्योति कलशों से रोशन होगा डोंगरगढ़ का बम्लेश्वरी मंदिर, रेलवे और पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

डोंगरगढ़. 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां पूरी कर…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

अंबेडकर अस्पताल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: डॉक्टरों ने 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर सफलतापूर्वक हटाया, जो आमतौर पर 40–60 वर्ष के लोगों में पाया जाता है

रायपुर। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top