• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पुराना महापौर बंगला अब बनेगा प्रवर्तन निदेशालय का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मिली मंजूरी
Image

पुराना महापौर बंगला अब बनेगा प्रवर्तन निदेशालय का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मिली मंजूरी

रायपुर. राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का दफ्तर बनेगा। दरअसल ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी। इसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में खाली पड़े पुराने महापौर बंगले को ED को देने का फैसला लिया गया।

पुराना महापौर बंगला काफी समय से खाली पड़ा है, लेकिन अब इसमें रौनक लौटेगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी एमआईसी की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। कोटा मुक्तिधाम के सामने बने सामुदायिक भवन को अस्थायी ऑफिस के तौर पर देने की मंजूरी दी गई है।

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। अब साफ है कि रायपुर में जांच एजेंसियों और प्रशासन की पकड़ और मजबूत होने जा रही है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि MIC की बैठक में चर्चा हुई है। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को अब ED दफ्तर के लिए दिया जाएगा।

नया कार्यालय बनते तक दिया गया है बंगला : महापौर

महापौर मीनल चौबे ने lalluram.com से बातचीत करते हुए कहा कि ED का नया कार्यालय नया रायपुर में बन रहा है। सुभाष स्टेडियम के फर्स्ट फ्लोर में जो ED ऑफिस है वह छोटा हो रहा है, जिसके चलते पानी टंकी के नीचे वाला सरकारी मेयर हाउस कुछ दिन के लिए ED को दिया जा रहा है. जैसे ही नया रायपुर में ED का कार्यालय पूरी तरीके से तैयार हो जाएगा तब ED ऑफिस वहां शिफ्ट हो जाएगा. तब तक के लिए यह बंगला उन्हें दिया जा रहा है. MIC की बैठक में भी इसकी चर्चा हुई थी।

Releated Posts

कार से 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त, वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महासमुंद पुलिस ने एक…

ByByNandni Manik Mar 18, 2026

शून्यकाल में उठा शिक्षा का मुद्दा: संगीता सिन्हा बोलीं—परीक्षा नजदीक, बच्चों को अब तक नहीं मिली किताबें, प्रश्नपत्र छपाई में भ्रष्टाचार का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में आज स्कूल शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक संगीता…

ByByNandni Manik Mar 18, 2026

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूली छात्र सहित 5 की मौत…

बिलासपुर/कोरबा/बालोद/लोरमी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल…

ByByNandni Manik Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top