• Home
  • छत्तीसगढ़
  • विधानसभा में 140 आत्मसमर्पित नक्सली बने विशेष अतिथि, सदन का किया भ्रमण; CM विष्णु देव साय बोले—माओवादी अब लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा
Image

विधानसभा में 140 आत्मसमर्पित नक्सली बने विशेष अतिथि, सदन का किया भ्रमण; CM विष्णु देव साय बोले—माओवादी अब लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन सरकार की ओर से एक अहम पहल देखने को मिली। बीजापुर और कांकेर जिले के 140 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचे। इनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल रहे। विधानसभा पहुंचकर सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा और लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझा।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पुनर्वासित नक्सलियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में विकास और शांति के लिए पुनर्वास अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सली लोकतंत्र पर भरोसा जता रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है। बताया जा रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top