• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रांसपोर्टरों से 10 लाख की उगाही की मांग, जान से मारने की धमकी: ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिसकर्मी के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Image

ट्रांसपोर्टरों से 10 लाख की उगाही की मांग, जान से मारने की धमकी: ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिसकर्मी के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। ट्रांसपोर्टरों के साथ मारपीट, धमकी और अवैध वसूली का एक मामला सामने आया हैं. इस संबंध में छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन कल्याण संघ ने पुलिस अधीक्षक को दिए लिखित आवेदन में पुलिसकर्मी के साथ उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संघ ने कार्रवाई नही होने पर तमाम हाइवा को खड़े कर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है. आवेदन के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत नांदगांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ट्रांसपोर्टरों के वाहन चालक और ऑपरेटर मौके पर मौजूद थे. इसी दौरान गुलशन जांगड़े नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि उसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए अपने भाई अजय जांगड़े के पुलिस विभाग में होने का हवाला देने के साथ राजनीतिक पहुंच का डर दिखाने लगा.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, सचिव प्रदीप चंद्राकर, हेमंत चोपड़ा, शैलेंद्र चंद्राकर, ओमकार ठाकुर, हनिफ निजामी, राधेलाल निषाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि गुलशन जांगड़े ने 10 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने तथा जेल भिजवाने की धमकी दी. इतना ही नहीं, बाद में सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक अजय जांगड़े भी मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों ने गालियां देते हुए हाइवा मालिक पुरन निर्मलकर, कमल साहू और तुषार साहू को थाना ले जाकर लाॅकअप में बंद कर रातभर दबाव बनाते रहे.

संघ ने बताया कि दोनों ने खुद को राजनीतिक रूप से मजबूत बताते हुए तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष तक को धमकाने की बात कही. ट्रांसपोर्टरों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर करते हुए आरक्षक अजय जांगड़े को निलंबित कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Releated Posts

“खेत में युवती की जली हुई लाश मिली, अगले महीने तय थी शादी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

“आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा की अंतिम चयन सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट…”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

प्रेमिका ने बात करना बंद की तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध

जगदलपुर। कहते हैं प्यार जिंदगी देता है… लेकिन जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया,…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

नवरात्र में डोंगरगढ़ चूल्हों पर निर्भर: गैस सिलेंडर की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित, प्रशासन से ट्रस्ट को भी नहीं मिली मदद

डोंगरगढ़।चैत्र नवरात्र जैसे विशाल आयोजन के बीच कमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत ने व्यवस्थाओं की असल तस्वीर उजागर…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top