• Home
  • अपराध
  • “खेत में युवती की जली हुई लाश मिली, अगले महीने तय थी शादी
Image

“खेत में युवती की जली हुई लाश मिली, अगले महीने तय थी शादी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस, साइबर क्राइम की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे हैं। पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा का है। बताया जा रहा कि अगले महीने युवती की शादी होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही।

युवती की पहचान चिचा निवासी लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत के किनारे ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर युवती की पहचान की।

जली हुई हालत में मिला है मोबाइल फोन

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और एएसपी मोनिका ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटना स्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई हालत में मिला है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी 1 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

हर एंगल से जांच कर रही टीम : एएसपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है। एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम हर एंगल से जांच कर रही है। कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस की टीम युवती की हत्या कर लाश को जलाने की आशंका जता रही है।

Releated Posts

“आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा की अंतिम चयन सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट…”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

प्रेमिका ने बात करना बंद की तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध

जगदलपुर। कहते हैं प्यार जिंदगी देता है… लेकिन जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया,…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

नवरात्र में डोंगरगढ़ चूल्हों पर निर्भर: गैस सिलेंडर की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित, प्रशासन से ट्रस्ट को भी नहीं मिली मदद

डोंगरगढ़।चैत्र नवरात्र जैसे विशाल आयोजन के बीच कमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत ने व्यवस्थाओं की असल तस्वीर उजागर…

ByByNandni Manik Mar 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top