• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 हाइवा, 2 जेसीबी और एक चेन माउंटेन मशीन जब्त
Image

खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 हाइवा, 2 जेसीबी और एक चेन माउंटेन मशीन जब्त

आरंग। महानदी से रेत के अवैध दोहन का काला कारोबार करने वालों पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद रायपुर खनिज विभाग, राजस्व और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ा ‘स्ट्राइक’ करते हुए करोड़ों की मशीनरी और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रशासन को सूचना मिली थी कि आरंग के कुम्हारी, कुरूद और मोहमेला घाटों पर रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. योजनाबद्ध तरीके से की गई इस छापेमारी में प्रशासन ने रेत के अवैध परिवहन में लगे 11 हाइवा वाहन, नदी के बीच से रेत निकालने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा एक चैन माउंटेन मशीन और घाटों पर लोडिंग के लिए तैनात दो जेसीबी मशीन को जब्त किया है.

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जिले के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. इसमें मुख्य रूप से एएसपी, रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा, खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, नायब तहसीलदार गजानंद सिदार, आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू शामिल रहे.

पकड़े गए सभी वाहनों और मशीनों को जब्त कर गिधपुरी, उपरवारा और आसपास के स्थानीय थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है. इन सभी पर खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है और कई लोग घाट छोड़कर भाग खड़े हुए.

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस आरंग

महानदी से बेतहाशा रेत चोरी के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें भी जर्जर हो रही थीं. प्रशासन की इस सख्ती के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उ

Releated Posts

धर्मांतरण कानून को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज, बैज ने कहा- BJP वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश कांग्रेस के चीफ दीपक बैज ने भाजपा…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

राजधानी में हाईटेक तस्करी का खुलासा: कोरियर से बीपी मशीन की आड़ में मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नशे के फलते-फूलते कारोबार में पैसा कमाने के ध्येय से लोग अनोखे उपाय अपनाने लगे…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दिल्ली में सम्मानित, ‘प्रोजेक्ट अजा’ को मिला GovTech Awards 2026 सम्मान

रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट अजा’ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है.…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी करने के बदले मांगी थी घूस

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है।आज एसीबी इकाई बिलासपुर ने…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top