• Home
  • छत्तीसगढ़
  • डोंगरगढ़ श्रद्धालुओं के लिए राहत: 23–28 मार्च तक नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर ठहराव
Image

डोंगरगढ़ श्रद्धालुओं के लिए राहत: 23–28 मार्च तक नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर ठहराव

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 से 28 मार्च तक चलेगी और इस दौरान 63 स्टेशनों पर रुकेगी। पूरी दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 14 घंटे 30 मिनट लगेंगे।

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा मेमू स्पेशल सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होगी और मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए शाम 7.30 बजे कोरबा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 06884 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू स्पेशल कोरबा से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7.30 बजे इतवारी पहुंचेगी।

सुबह 9.06 बजे पहुंचेगी डोंगरगढ़

इतवारी से चलकर ट्रेन सुबह 9.06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 9.11 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1.41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 5 मिनट ठहराव के बाद इतवारी के लिए रवाना होगी।

इन प्रमुख स्टेशनों में होगा ठहराव

कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, तिरोड़ा, गोंदिया, आमगांव, सालेकसा, दरेकसा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, चकरभाठा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, उरगा सहित कुल 63 स्टेशनों में ट्रेन का ठहराव रहेगा।

Releated Posts

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ के युवाओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी, डिप्टी सीएम शर्मा और मंत्री कश्यप से भी मिले

रायपुर. नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए अबुझमाड़िया युवाओं ने आज नया रायपुर…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

धर्मांतरण कानून को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज, बैज ने कहा- BJP वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश कांग्रेस के चीफ दीपक बैज ने भाजपा…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

राजधानी में हाईटेक तस्करी का खुलासा: कोरियर से बीपी मशीन की आड़ में मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नशे के फलते-फूलते कारोबार में पैसा कमाने के ध्येय से लोग अनोखे उपाय अपनाने लगे…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top