• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यपाल डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल की मुलाकात, बोले- छत्तीसगढ़ सुंदर संस्कृति, कला और परंपराओं से समृद्ध मनोरम प्रदेश
Image

राज्यपाल डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल की मुलाकात, बोले- छत्तीसगढ़ सुंदर संस्कृति, कला और परंपराओं से समृद्ध मनोरम प्रदेश

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका से आज रक्षा महाविद्यालय (NDC) नई दिल्ली के अध्ययन दल ने सौजन्य भेंट की. रक्षा महाविद्यालय द्वारा “National Security and Strategic Studies” विषय पर Understanding India Study Tour (UIST) के अंतर्गत 16 सदस्यों का दल 15 से 20 मार्च तक छत्तीसगढ़ भ्रमण पर था. अपनी यात्रा के अंतिम दिन आज इस दल ने राज्यपाल डेका से मुलाकात की. अध्ययन दल में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण, मित्र देशों के सेनाधिकारी और कुछ सिविल सेवाओं के अधिकारीगण शामिल थे. इस दल ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्यटक स्थलों, जैसे-बारनवापारा अभ्यारण्य, ट्राइबल म्यूजियम, पुरखैती मुक्तांगन, बस्तर के विभिन्न जलप्रताप, कोन्डागांव के शिल्पग्राम इत्यादि का भ्रमण किया.

राज्यपाल डेका ने अध्ययन दल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक सुंदर प्रदेश है. आप सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को अपने भ्रमण और छत्तीसगढ़ की खूबसूरती के बारे में बताएं ताकि वे भी पर्यटक के रूप में यहां आ सकें. उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं के बारे में अध्ययन दल से चर्चा की.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और यहां पर धान की प्रजातियों को संरक्षित करके रखा गया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की शिल्प कला जैसे ढोकरा आर्ट, वुडन आर्ट, बैम्बु आर्ट के बारे में भी चर्चा की. इस प्रदेश में प्रतिभाशाली लोगों की भी कमी नहीं है, अमेरिका के ह्यूस्टन में छत्तीसगढ़ के हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी सेवाएं दे रहे है. इसके अलावा अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ के प्रवासी लोगों की संस्था नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) अमेरिका में स्वदेशी मेले का आयोजन करते हैं जहां पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाता है. उन्होंने इस दौरान ऊर्जा के नवीनीकृत स्रोतों को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही. इस दौरान डेका ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी अध्ययन दल को अवगत कराया.

इस दौरान अध्ययन दल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छत्तीसगढ़ की सुंदर, संस्कृति, कला और परंपराओं की सराहना की. अध्ययन दल ने छत्तीसगढ़ के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग सीधे सरल और आत्मीय है. उन सभी को यहां आकर बहुत अच्छा लगा. अध्ययन दल के सदस्यों ने

Releated Posts

स्वास्थ्य विभाग में अपात्रों को पदोन्नति का मामला! लेन-देन के आरोपों के बीच जांच को नजरअंदाज कर किए गए फैसले

बिलासपुर. रेलवे प्रबंधन ने गर्डर डि– लांचिंग कार्य का हवाला दे आठ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

स्वास्थ्य विभाग में अपात्रों को पदोन्नति का मामला! लेन-देन के आरोपों के बीच जांच को नजरअंदाज कर किए गए फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक पदोन्नति को लेकर गंभीर अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप लगे…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ के युवाओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी, डिप्टी सीएम शर्मा और मंत्री कश्यप से भी मिले

रायपुर. नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए अबुझमाड़िया युवाओं ने आज नया रायपुर…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top