• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, CMO ने लगाए ये गंभीर आरोप…
Image

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, CMO ने लगाए ये गंभीर आरोप…

जांजगीर चांपा। अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ ने अध्यक्ष और पार्षद पर बिना शासन की अनुमति और बिना परिषद में प्रस्ताव पास कराए गोपिया तालाब को सुखाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ अकलतरा थाने में एफआईआर दर्ज किया है।

सीएमओ ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अभी तालाबों मे जल संरक्षण की आवश्यकता है। ऐसे में अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी, विवेक सिंह और पार्षद रुखमणी द्वारा जेसीबी मशीन से गोपिया तालाब को फोड़कर उसका पानी बहाया जा रहा था, जिसे वार्डवासियों और अन्य पार्षदों ने रोकने का प्रयास किया। साथ ही क्षेत्र का जल स्तर घटने से नल बंद होने और पेयजल के साथ निस्तारी की समस्या होने की संभावना जताई थी

सीएमओ ने बताया, एक बार नगर पालिका अध्यक्ष को समझाकर तालाब फोड़ने से रोका गया था, लेकिन फिर से अध्यक्ष और पार्षद ने मनमानी करते हुए तालाब को फोड़ा, इसलिए थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में सीएसपी योगीता खापर्डे ने बताया, सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ में पहली ‘नौकायान स्पर्धा’: महानदी में 52 टीमों का दम, विजेता को 1 लाख का इनाम

धमतरी। प्रदेश में पहली बार गंगरेल बांध की शांत और मनोरम जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ का आयोजन…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

खल्लारी रोपवे हादसा: कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच समिति गठित, द्वारिकाधीश यादव बने संयोजक

रायपुर. महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

छुइहा बांध पर बर्ड वॉक आयोजित, पक्षियों की 45 प्रजातियां चिन्हित

बलौदाबाजार। ​डीएफओ गणवीर धम्मशील की प्रेरणा से संचालित ‘युवान’ (YUVAN) पहल के अंतर्गत वन विभाग बलौदाबाजार ने आज…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

6 अप्रैल से पासपोर्ट दफ्तर नए पते पर: तेलीबांधा में हाईटेक सेंटर शुरू

रायपुर। पासपोर्ट सेवा केंद्र अब तेलीबांधा में शिफ्ट होने जा रहा है। अब तक यह केंद्र श्याम प्लाजा…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top