• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Image

10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम को खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। भाई की डांट से तनाव में आकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

​घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। शोर सुनकर जब पड़ोसी और परिजन पहुंचे तो बच्ची को तुरंत भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, खुशी स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

वन विभाग की बड़ी लापरवाही: इलाज के अभाव में लकड़बग्घे की मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता: AAI खिलाड़ियों का दबदबा, पुरुष व महिला वर्ग में रजत पदक हासिल

रायपुर. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के खिलाड़ियों ने 45वीं पुरुष राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता और 23वीं महिला राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली ‘नौकायान स्पर्धा’: महानदी में 52 टीमों का दम, विजेता को 1 लाख का इनाम

धमतरी। प्रदेश में पहली बार गंगरेल बांध की शांत और मनोरम जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ का आयोजन…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top