• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बोलेरो से कुचलकर मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था, चालक पर केस दर्ज
Image

बोलेरो से कुचलकर मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था, चालक पर केस दर्ज

जगदलपुर. लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. तीन साल के रोहन के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था. मासूम अन्य छोटे बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था. सड़क पार करने की कोशिश करने के दौरान वह बोलेरो की चपेट में आ गया. कार चालक ने घायल मासूम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 वर्षीय मासूम रोहन टेकाम अपने घर के पास सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. अचानक बच्चे ने सड़क पार करने की कोशिश की इस दौरान बच्चा गुजर रही बोलेरो वाहन के चपेट में आ गया. दुर्घटना में मासूम के सिर में गंभीर चोंट आई. चालक ने वाहन रोककर घायल को लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top