• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “सालों से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं फाइलों में ही अटकी हैं, पटरी पर नहीं उतर रहीं,” सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में उठाई जल्द काम शुरू करने की मांग
Image

“सालों से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं फाइलों में ही अटकी हैं, पटरी पर नहीं उतर रहीं,” सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में उठाई जल्द काम शुरू करने की मांग

रायपुर। कई साल से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं फाइलों में दौड़ रही हैं, लेकिन पटरी पर नहीं उतर पा रहीं. सरकार से अनुरोध है कि इस परियोजना का निरीक्षण करवाकर इसका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए. यह बात सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में कही.

सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा ने कहा कि दल्ली-राजहरा (छत्तीसगढ़) से रावघाट और वहां से आगे जगदलपुर तक की रेल परियोजना बस्तर के विकास और कनेक्टिविटी के लिए जरूरी है. खरसिया से धर्मजयगढ़ और गेवरारोड से पेंड्रारोड की नई लाइनों की घोषणा भी हुई थी, लेकिन आगे कुछ न हुआ.

उन्होंने इसके साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की वर्षों पुरानी सारंगढ़-रायपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन परियोजना की तरफ ध्यान ले जाते हुए कहा कि इस परियोजना का सर्वेक्षण 2010 में ही कर दिया गया था, उस समय प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई 310 किलोमीटर थी, और लागत 161 करोड़ रुपए थी, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी यह परियोजना फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रही है.

सांसद राजीव शुक्ला ने जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक रेल लाइन नहीं है, बल्कि दो राज्यों के बीच आर्थिक व्यवस्था की पटरी है, इसलिए परियोजना का निरीक्षण करवाकर इसका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए.

Releated Posts

आयुर्वेद बना संजीवनी, मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन और मोटापे जैसी समस्याओं में मिल रही राहत

रायपुर, बदलते दौर में लोग मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (बीपी), सर्वाइकल पेन, स्पोंडिलाइटिस, माइग्रेन, एलर्जी, मोटापा, एनीमिया, बाल…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

वनों की सुरक्षा को मिला नया सहारा, 227 मुनारों का निर्माण पूरा

रायपुर, वन विभाग में मुनारा निर्माण केवल जमीन की सीमांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वनों की…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला समूहों को 11.43 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की

रायपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत सरदार पटेल मैदान कवर्धा में आयोजित चार दिवसीय संभागीय सरस मेला…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली गाड़ी की स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा बने पैसेंजर

रायपुर, कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top