• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नगर पालिका में ‘शादी उद्योग’ का खुलासा: 3 महीने में 2744 विवाह प्रमाणपत्र जारी, निलंबन के बीच बड़ा खेला सामने आया
Image

नगर पालिका में ‘शादी उद्योग’ का खुलासा: 3 महीने में 2744 विवाह प्रमाणपत्र जारी, निलंबन के बीच बड़ा खेला सामने आया

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की खैरागढ़ नगर पालिका इन दिनों गंभीर अनियमितताओं को लेकर चर्चा में है। आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लगता है मानो शहर के हर गली-मोहल्ले में शहनाई गूंज रही थी, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। महज साढ़े तीन महीने में 2744 विवाह प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए, वह भी उस दौरान जब जिम्मेदार अधिकारी खुद निलंबित थे।

नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ कोमल ठाकुर को 14 नवंबर 2025 को अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया था। इसके बाद नवंबर के अंत से लेकर फरवरी तक, यानी करीब साढ़े तीन महीने में रिकॉर्ड संख्या में प्रमाणपत्र जारी हो गए। अब बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी पद पर ही नहीं थे, तो उनकी आईडी से विवाह प्रमाणपत्र कैसे जारी हो रहे थे।

वहीं, शहर की वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक इन तीन महीनों में मुश्किल से 50-60 शादियां ही हुई होंगी। यानी कागजों में जितनी शादियां दिख रही हैं, उतनी बारातें अगर वास्तव में निकलतीं तो शहर का ट्रैफिक ही ठप पड़ जाता। इससे साफ है कि मामला सिर्फ गड़बड़ी नहीं, बल्कि बड़े स्तर के घोटाले की ओर इशारा करता है। मामला केवल खैरागढ़ तक सीमित नहीं रहा। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा, धमतरी और बीजापुर जैसे दूर-दराज जिलों के लोगों को भी यहां से विवाह प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि नियमों के तहत यह संभव नहीं है।

बता दें कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन सिस्टम पर आधारित है, जिसमें लोक सेवा केंद्र से आवेदन, दस्तावेजों की जांच और सीएमओ की मंजूरी के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। लेकिन इस मामले में निलंबित कर्मचारियों की आईडी से ही वेरिफिकेशन और सीएमओ के डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर प्रमाणपत्र जारी किए जाते रहे।

सूत्रों के मुताबिक इस “तेज रफ्तार शादी सेवा” के नाम पर मोटी रकम की वसूली भी की गई। मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारों के बयान भी सवाल खड़े कर रहे हैं, कोई खुद को निलंबित बताकर अनभिज्ञता जता रहा है, तो कोई अपनी आईडी के दुरुपयोग की बात कह रहा है। फिलहाल नए सीएमओ ने विवाह प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और जांच की बात कही जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा या फिर इस कथित “शादी उद्योग” के असली जिम्मेदारों तक कार्रवाई पहुंचेगी।

Releated Posts

नशे के खिलाफ मेगा ऑपरेशन: 9 राज्यों में फैला गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 9 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. रायपुर पुलिस ने उड़ीसा के पांच जिलों से 9 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

34 हीरे खपाने छत्तीसगढ़ में ग्राहक तलाश रहा था, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार; लाखों के हीरे जब्त

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लाखों रुपए के हीरे के साथ ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

बाउंड्री वॉल तोड़कर जमीन कब्जाने की कोशिश, पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया

रायपुर। बाउंड्रीवॉल तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुनवाई हुई, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई तय; अमित जोगी बोले – सच की जीत होगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामला हाईकोर्ट में रिओपन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top