• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशे के खिलाफ मेगा ऑपरेशन: 9 राज्यों में फैला गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 9 तस्कर गिरफ्तार
Image

नशे के खिलाफ मेगा ऑपरेशन: 9 राज्यों में फैला गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 9 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. रायपुर पुलिस ने उड़ीसा के पांच जिलों से 9 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 48 घंटों में नशे की खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर पुलिस ने नौ राज्यों में गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई के लिए एसीसीयू, एएनटीएफ और थानों की 50 सदस्यीय टीम बनाई गई थी. इस टीम ने प्राइम साप डॉ नरेश पटेल के नेतृत्व में लगातार 48 घंटे से अधिक तक विशेष अभियान चला कर उड़ीसा के पांच अलग-अलग जिलों में एक साथ छापा मारा.

प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना करते हुए उड़ीसा के पांच जिलों बरगढ़, बलांगीर, टिटलागढ़, कंधमाल, बौध, में एक साथ दबिश दी. पुलिस ने 6 अलग– अलग प्रकरणों में कुल 9 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक महाराष्ट्र और 8 उड़ीसा के मूल निवासी हैं. पुलिस की इस कार्रवाईसे भारत के विभिन्न राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात , पंजाब और उड़ीसा में गांजा सप्लाई तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त हुआ है.

आजाद चौक में भी हुई थी कार्रवाई

बता दें कि हाल ही में एसीपी आजाद चौक आईपीएस ईशु अग्रवाल ने भी मादक पदार्थ चिटटा की तस्करी करने वाले पंजाब के चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था.

107 नशे के सौदागर गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद आईजी संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो रही है. एनडीपीएस के 62 प्रकरणों में 107 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और ढाई करोड़ की मशरूका जप्त की गई है. 107 आरोपियों में 36 अंतर्राज्यीय आरोपी है. इनमें पंजाब के 4, उड़ीसा के 12, महाराष्ट्र के 5, मध्यप्रदेश के 4, उत्तर प्रदेश के 8,राजस्थान के 1 और बिहार के 2 आरोपी शामिल है.

गिरफ्तार आरोपी के नाम

परमानंद रावण पिता चौधरी रावण उम्र 22 साल निवासी गांव बौतालभाठा बरगढ़ जिला ओडिशा.

पिंटू प्रधान पिता जनलाल प्रधान उम्र 26 साल निवासी गांव बैतालभाठाा बरगढ़ जिला ओडिशा.

चंद्रशेखर पटवा पिता संजय पटवा उम्र 27 साल निवासी श्री लक्ष्मी कॉलोनी रूम नं. 03 जरिमारी मंदिर कल्याण पूर्व महाराष्ट्र.

घनश्याम गढ़ातिया पिता हरि गढातिया उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बैतलभाठा थाना जगदलपुर जिला बरगड़ ओडिशा.

जगबंधु सुनानी उर्फ जतिन पिता त्रिनाथ सुनानी 30 वर्ष निवसी वार्ड नंबर 06 स्कुलपारा जियो टॉवर के बाजू अम्बेड़कर चौक थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (ओडिशा).

प्रमोद महानंद पिता बाईसाहब महानंद उम्र 25 साल निवासी गौड़तुला बलांगीर ओडिशा.

भागवत साहू पिता साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम उदयपुर वार्ड 09 थाना टीटलागढ़ ओडिशा.

रंजीत डिगल पिता प्रेसो डिगल उम्र 28 साल निवासी ग्राम कानपोडा कुडोमणी होटल के आगे थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा).लक्ष्मीधर बेहरा पिता स्व. अनंत बेहरा उम्र 38 वर्ष निवासी चांदीपुर थाना बौध जिला बौध (ओडिशा).

Releated Posts

रायपुर बना जामताड़ा: फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को करोड़ों की ठगी, पुलिस रेड में खुलासा

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 67 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Mahadev Satta App केस: प्रमोटर Saurabh Chandrakar की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, सट्टे के पैसों से Burj Khalifa में खरीदा था अपार्टमेंट

रायपुर. ईडी (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशी नागरिकों से ठगी, 40 आरोपी हिरासत में

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top