• Home
  • छत्तीसगढ़
  • तेज रफ्तार का कहर: रेत से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
Image

तेज रफ्तार का कहर: रेत से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, चंपारण चौक के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शख्स वाहन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था कि हाईवा चालक ने वाहन के नीचे फंसे व्यक्ति को करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि, गरियाबंद और धमतरी दोनों जिलों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। यही हाईवा गोबरा नवापारा होते हुए राजधानी रायपुर तक पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि बार-बार हादसों के बावजूद खनिज विभाग आखिर क्यों चुप है? जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता और ढीली कार्रवाई के चलते अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है।

Releated Posts

आपत्तिजनक फोटो वायरल: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

रायपुर : रायपुर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया गया…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद, आवाजाही हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है.…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, जिस रास्ते पर कभी सफर था जोखिम भरा

बस्तर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों का…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

नक्सलवाद के खात्मे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दी बधाई, कहा—अब छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित राज्य, आदिवासी इलाकों तक पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं

रायपुर। देश-प्रदेश के नक्सलवाद की समाप्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

हनुमान जयंती पर राम जानकी मंदिर में 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी: 3921 अभ्यर्थी सफल, मई में होगी मेंस परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

दुर्ग–हरिद्वार–दुर्ग रूट पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी…

रायपुर। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

“राम को केवल प्रेम ही प्रिय” — मर्यादा के महापर्व रामनवमी का शाश्वत संदेश

रायपुर। भारत की सांस्कृतिक चेतना में आस्था, आदर्श और आत्म अनुशासन का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने वाला पर्व…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

कांकेर के उइकाटोला जंगल क्षेत्र से पांच सशस्त्र नक्सली आत्मसमर्पण के लिए बाहर निकले हैं और वे एसपी के समक्ष सरेंडर करेंगे

कांकेर। पापा राव के बाद नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दौर थमा नहीं है. आज कांकेर जिले के…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top