• Home
  • छत्तीसगढ़
  • CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी: 3921 अभ्यर्थी सफल, मई में होगी मेंस परीक्षा
Image

CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी: 3921 अभ्यर्थी सफल, मई में होगी मेंस परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें मेंस परीक्षा के लिए 3921 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मेंस की परीक्षा 16 से 19 मई तक होगी।

CGPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 20 सेवाओं के लिए कुल 265 पदों पर नियुक्ति की जानी है। विज्ञापित पदों के 15 गुना के अनुसार 3975 अभ्यर्थियों को चयनित किया जाना था, लेकिन वर्गवार/उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया है।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। इसके अलावा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी कर दिया गया है, जिसमें अभ्यर्थियों के अंक, कट-ऑफ और अन्य विवरण उपलब्ध हैं।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेलों का महाकुंभ: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज़

रायपुर . छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

गोवा के मंत्री रमेश तावड़कर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

आपत्तिजनक फोटो वायरल: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

रायपुर : रायपुर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया गया…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद, आवाजाही हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है.…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top