• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नक्सलवाद के खात्मे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दी बधाई, कहा—अब छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित राज्य, आदिवासी इलाकों तक पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं
Image

नक्सलवाद के खात्मे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दी बधाई, कहा—अब छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित राज्य, आदिवासी इलाकों तक पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं

रायपुर। देश-प्रदेश के नक्सलवाद की समाप्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी. इसके साथ कहा कि पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प पूरा होने की ओर है. छत्तीसगढ़ बनने के बाद विकास की किरणें पहुंचीं, लेकिन नक्सलवाद अवरोध बना रहा. नक्सलवाद खत्म होने के बाद प्रदेश तेजी से विकसित राज्य बनेगा. सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचेगी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में मिडिल ईस्ट युद्ध पर विपक्ष की राजनीति को लेकर कहा कि हर स्थिति का सामना करने के लिए देश को तैयार रहना होगा. कोरोना की तरह पूरे देश ने एकजुट होकर जीत हासिल की, वैसे ही आगे भी करेंगे. आपदा में अवसर तलाशने वाले, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. देश एक है. विपक्ष को राजनीति छोड़कर जनता का हौसला बढ़ाना चाहिए.

वहीं बस्तर में फोर्स की तैनाती को लेकर केंद्र द्वारा राशि मांगे जाने पर कांग्रेस के सवाल उठाए जाने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो स्थिति ठनठन गोपाल की थी. आज डबल नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार चल रही है. अगर कहीं दिक्कत होगा तो मिलकर समान करेंगे. कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पैसा देश का है, केंद्र जरूरत पड़ने पर कंपनसेट करेगा. पहले प्रदेश को कुछ नहीं मिलता था,

अब 50 हजार करोड़ तक की राशि मिल रही है. वहीं विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों को लेकर सांसद ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाना चाहिए. कार्रवाई विधायकों की सजगता और सक्रियता पर निर्भर है. गलत जानकारी देने वालों को ठिकाने लगाया जा सकता है. मंत्री और विधायकों को जागरूक और सतर्क रहना होगा. गुमराह करने या गलत जानकारी देने पर कड़ी कार्रवाई संभव है. अन्य राज्यों में तो अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया जाता रहा है.

Releated Posts

मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेलों का महाकुंभ: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज़

रायपुर . छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

गोवा के मंत्री रमेश तावड़कर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

आपत्तिजनक फोटो वायरल: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

रायपुर : रायपुर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया गया…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद, आवाजाही हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है.…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, जिस रास्ते पर कभी सफर था जोखिम भरा

बस्तर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों का…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

हनुमान जयंती पर राम जानकी मंदिर में 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी: 3921 अभ्यर्थी सफल, मई में होगी मेंस परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

तेज रफ्तार का कहर: रेत से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top