• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गोवा के मंत्री रमेश तावड़कर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
Image

गोवा के मंत्री रमेश तावड़कर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए श्री तावड़कर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह एवं जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तावड़कर से जनजातीय कल्याण और खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और राज्य में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन न केवल जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान और आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्री रमेश तावड़कर के नेतृत्व में गोवा सरकार का प्रतिनिधिमंडल ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। यह प्रतिनिधिमंडल खेल आयोजन में भागीदारी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ मुक्तांगन, आदिवासी संग्रहालय सहित राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत से जुड़े विभिन्न स्थलों का अवलोकन भी करेगा।

Releated Posts

मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेलों का महाकुंभ: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज़

रायपुर . छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

आपत्तिजनक फोटो वायरल: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

रायपुर : रायपुर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया गया…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद, आवाजाही हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है.…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top