• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एफआईआर दर्ज करने से बचते हुए दबाव में समझौता कराने वाले एसआई पर कार्रवाई, एसपी ने किया निलंबित
Image

एफआईआर दर्ज करने से बचते हुए दबाव में समझौता कराने वाले एसआई पर कार्रवाई, एसपी ने किया निलंबित

जांजगीर-चांपा। मारपीट के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई न करने और थाने में दबाव बनाकर समझौता कराने के आरोप में उप निरीक्षक (SI) को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मामला 27 मार्च 2026 की रात का है, जब आवेदक ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने मामले में FIR दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने SI कृष्ण कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Releated Posts

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू, CM साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर. प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

सीएम दौरे में सर्किट हाउस पर हंगामा: रोकने पर भाजपा नेत्री की पुलिस से तीखी नोकझोंक, बोलीं– प्रोटोकॉल नहीं जानते?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

पुलिस विभाग में 16 अधिकारियों को DSP पद पर पदोन्नति, देखें पूरी सूची…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को डीएसपी…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक पर अत्याचार! इलाज के नाम पर दिए गंभीर जख्म, संचालिका के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर. शहर के मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज के साथ बर्बरता का गंभीर और चिंताजनक…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top