• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गृह मंत्री विजय शर्मा का नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान, बोले—साहसिक संकल्प से 2 साल में सुलझी 5 दशक पुरानी समस्या
Image

गृह मंत्री विजय शर्मा का नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान, बोले—साहसिक संकल्प से 2 साल में सुलझी 5 दशक पुरानी समस्या

रायपुर। आज बहुत ऐतिहासिक दिन है. क्या कारण 5 दशक की समस्या 2 वर्ष में समाप्त हुई है. संकल्प लेने का साहस होता है. सरकार बदली और संकल्प बदल गया है. बस्तर के लोगों ने ठाना नक्सलवाद खत्म हो. नक्सलवाद के खत्म होने का पूरा श्रेय बस्तर के लोगों जाता है. आर्म्ड फोर्स के जवानों को जाता है. यह बात गृह मंत्री विजय शर्मा ने कही. एक दिन पहले संसद में नक्सलवाद पर हुई चर्चा के गवाह रहे उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर लौटने के बाद राजधानी के पत्रकारों से चर्चा की. 31 मार्च तक निर्धारित समय में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है. पूरे देश के 75 प्रतिशत नक्सली छत्तीसगढ़ में थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया.

उन्होंने कहा कि नियत अवधि में 536 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया. 2900 नक्सलियों ने सरेंडर किया. जवानों ने अभियान चलाकर 2038 नक्सलियों को पकड़े. इस दौरान टोटल हथियार 1258 बरामद किए गए. इसमें AK-47, एसएलआर, इंसास, एलएमजी, 303 के साथ विदेशी हथियार में कार्बाइन और पिस्टल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए एक तरफ जहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 120 से ज़्यादा सुरक्षा कैंप बनाए गए. वहीं दूसरी ओर आदिवासी इलाकों में आम लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए नवीन पुल-पुलिया निर्माण के साथ संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए मोबाइल टावर बनाए गए हैं.

नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही गृह मंत्री ने विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया था. विपक्ष से सहयोग की आवश्यकता थी. बस्तर के समाज के प्रमुखों के साथ बैठता था. समाज के लोगों ने पुनर्वास कराया. कांकेर के नार्थ दक्षिण में एक प्रतिशत नक्सल रह गए हैं. जो वाद चल रहा था, वो बंदूक से हथियार से सरकार बनाने का था.

Releated Posts

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करते…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों ने दिखाया दमखम

रायपुर, बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में रेडियो संगवारी की टीम ने  सौजन्य मुलाकात की।…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकल रहा काला धुआँ, पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई भी रही नाकाफी

धरसीवां. विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों में संचालित कई औद्योगिक इकाइयों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बार फिर…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति: कलेक्टर की अपील—अफवाहों से बचें, कालाबाजारी करने वालों पर FIR की चेतावनी

बिलासपुर। खाड़ी देशों में बने हालात का असर देश के कई हिस्सों में दिखने लगा है, जिसके चलते…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, 685 किलो गांजा समेत 4.61 करोड़ का माल जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 घंटे…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद: CM साय ने PM मोदी और गृह मंत्री शाह को दिया श्रेय, पूर्व सरकार पर साधा निशाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन बताया…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top