• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति: कलेक्टर की अपील—अफवाहों से बचें, कालाबाजारी करने वालों पर FIR की चेतावनी
Image

पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति: कलेक्टर की अपील—अफवाहों से बचें, कालाबाजारी करने वालों पर FIR की चेतावनी

बिलासपुर। खाड़ी देशों में बने हालात का असर देश के कई हिस्सों में दिखने लगा है, जिसके चलते लोगों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर चिंता बढ़ी है. हालांकि बिलासपुर जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारू है.कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि हाल के दिनों में ईंधन की मांग जरूर बढ़ी है, लेकिन इसका कारण वास्तविक कमी नहीं बल्कि लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा स्टॉक करना है. जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है.

38 गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी के 9489 सिलेंडर, व्यावसायिक गैस (19.2 किग्रा) के 247 सिलेंडर, 171 पेट्रोल पंपों पर 1209 किलोलीटर पेट्रोल, 1429 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है. कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि यह स्टॉक वर्तमान जरूरतों के अनुसार पर्याप्त है और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

अफवाहों से बढ़ रही भीड़, प्रशासन सतर्क

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि कुछ स्थानों पर ईंधन की अचानक बढ़ी मांग का कारण अफवाहें हैं. लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल और गैस खरीदकर स्टॉक कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव बन रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घबराहट से कृत्रिम संकट की स्थिति बन सकती है, जबकि वास्तविकता में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

संयम और जिम्मेदारी की जरूरत

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि, केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें. अनावश्यक भंडारण से बचें. अफवाहों पर ध्यान न दें. पेट्रोल-डीजल और गैस का उपयोग सोच-समझकर करें. जहां संभव हो, वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर भी जोर दिया गया है, ताकि संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित हो सके.कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जिले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी.

Releated Posts

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करते…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों ने दिखाया दमखम

रायपुर, बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में रेडियो संगवारी की टीम ने  सौजन्य मुलाकात की।…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकल रहा काला धुआँ, पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई भी रही नाकाफी

धरसीवां. विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों में संचालित कई औद्योगिक इकाइयों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बार फिर…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

गृह मंत्री विजय शर्मा का नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान, बोले—साहसिक संकल्प से 2 साल में सुलझी 5 दशक पुरानी समस्या

रायपुर। आज बहुत ऐतिहासिक दिन है. क्या कारण 5 दशक की समस्या 2 वर्ष में समाप्त हुई है.…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, 685 किलो गांजा समेत 4.61 करोड़ का माल जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 घंटे…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद: CM साय ने PM मोदी और गृह मंत्री शाह को दिया श्रेय, पूर्व सरकार पर साधा निशाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन बताया…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top