• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एक अप्रैल से टैक्स में बदलाव: शराब महंगी होगी, जबकि टूर पैकेज की कीमतों में आएगी कमी
Image

एक अप्रैल से टैक्स में बदलाव: शराब महंगी होगी, जबकि टूर पैकेज की कीमतों में आएगी कमी

रायपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करते समय अनेक घोषणाएं की थी, इन पर एक अप्रैल से अमल शुरू हो गया है. कर संबंधी इन घोषणाओं के संबंध में छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन सीए चेतन तरवानी ने लल्लूराम डॉट कॉम को संक्षिप्त बिंदुवार जानकारी जानकारी दी है.

  1. अप्रत्यक्ष कर (GST – व्यापार से जुड़े नियम)बिल की नई शुरुआत (New Invoice Series)
  2. नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही व्यापारियों को अपनी बिल बुक (Invoice) की नंबरिंग दोबारा शुरू करनी होगी. पुराने नंबरों को जारी रखना नियमों के खिलाफ माना जाएगा. 2 .ई इनवॉइस बिल अनिवार्य (E-Invoicing):* अगर वित्तीय वर्ष 25-26 में टर्नओवर ₹5 करोड़ से अधिक हुआ है तो एक अप्रेल से e-invoicing अनिवार्य है, बिना IRN(पोर्टल से approve किया हुआ invoice) invoice अमान्य होगा . हर बिल सरकारी पोर्टल (E-Invoicing) के जरिए बनाना होगा.
  3. रिटर्न भरने की योजना (QRMP Scheme)
  4. छोटे व्यापारियों के लिए ‘महीने में टैक्स और तीन महीने में एक बार फॉर्म’ भरने की योजना चुनने या उससे बाहर निकलने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है,.

TCS (Tax Collected at Source)

  1. Liquor, Scrap, Minerals पर TCS:
  2. इन वस्तुओं पर TCS दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है, जिससे collection दायित्व बढ़ेगा.
  3. Tendu Leaves पर TCS:
  4. तेंदू पत्तों पर TCS दर 5% से घटाकर 2% कर दी गई है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी.
  5. LRS (Education/Medical Remittance)
  6. पढ़ाई या इलाज के लिए विदेश पैसे भेजते हैं (₹10 लाख से अधिक), तो अब 5% की जगह सिर्फ 2% टीसीएस देना होगा.
  7. Overseas Tour Package

Overseas tour packages पर TCS अब 2% कर दिया गया है तथा ₹10 लाख की सीमा समाप्त कर दी गई है.प्रत्यक्ष कर (Income Tax)

  1. STT (Securities Transaction Tax) में वृद्धि
  2. 1 अप्रैल 2026 से Equity Futures पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05%, Equity Options पर 0.10% से 0.15% तथा Options Exercise पर 0.125% से 0.15% कर दिया गया है, जिससे derivatives trading की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
  3. Buyback Taxation में बदलाव
  4. 1 अप्रैल 2026 से Buyback पर deemed dividend की जगह capital gains के रूप में कर लगाया जाएगा, जिसमें केवल वास्तविक लाभ (sale consideration minus cost) पर LTCG @12.5% (₹1.25 लाख तक छूट) या STCG @20% लागू होगा, तथा promoters पर उच्च दरें लागू हो सकती हैं.

सीए चेतन तरवानी ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे इन परिवर्तनों के अनुसार अपने अकाउंट सिस्टम, इनवाइसिंग और टैक्स प्लानिंग को अपडेट करें, जिससे ब्याज, दंड एवं कर जोखिम से बचा जा सके.

Releated Posts

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, मौके से मुखौटा बरामद; आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी

जांजगी-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपियों ने…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

शराब के विवाद में दोस्त की हत्या, पत्नी संग मिलकर घर में शव दफनाया; आत्मा के डर से थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने को…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई, कई परियोजनाओं का किया उल्लेख

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ में आवश्यक रेल सुविधाऐं बढ़ाने…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

जग्गी हत्याकांड मामला: अमित जोगी ने अतिरिक्त समय मांगा, अंतिम सुनवाई अब कल होगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में आज हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top