• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कृषि विस्तार अधिकारी की सेवा बहाल, अब तक 7 लोग गिरफ्तार
Image

कृषि विस्तार अधिकारी की सेवा बहाल, अब तक 7 लोग गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले में निलंबित कृषि विस्तार अधिकारी को बहाल कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित की गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू का निलंबन बहाल कर दिया गया है। वहीं इस पूरे मामले में अब तक सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है

दरअसल दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल बताकर अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया था। एकता साहू पर आरोप था कि उन्होंने खेतों में जाकर सर्वेक्षण नहीं किया, जिसके कारण कागजों में मक्के की फसल बताकर जमीन में अफीम की खेती होती रही। वहीं इस पूरे मामले में अब तक सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल एकता साहू को विकासखंड धमधा के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

5 एकड़ जमीन पर की गई थी अफीम की खेती

बता दें कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई थी। इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम जब्त की और सभी पौधों को उखाड़कर नष्ट किया।

Releated Posts

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकाने तबाह किए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

23 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ को मिले 19 मेडल

रायपुर. पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा। स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

ग्रामीण महुआ बिनने जंगल गया था , हाथी ने ली जान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल में हाथी ने ग्रामीण की जान ले ली। शुक्रवार तड़के जब पूरा गांव सो…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top