• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकाने तबाह किए, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Image

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकाने तबाह किए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के दो डंप बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के घने जंगलों में चलाया गया, जहां संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की छुपाई गई सामग्री को खोज निकाला।

बरामद किए गए डंप में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री शामिल है, जिसमें .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई थी, जिसे समय रहते जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे उनकी गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Releated Posts

23 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ को मिले 19 मेडल

रायपुर. पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा। स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

ग्रामीण महुआ बिनने जंगल गया था , हाथी ने ली जान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल में हाथी ने ग्रामीण की जान ले ली। शुक्रवार तड़के जब पूरा गांव सो…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा, परिवार की शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला मुख्य आरोपी, साथी संग वारदात को दिया था अंजाम…

जांजगीर-चांपा। खपरी डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया है. गांव के ही दो नशेड़ियों ने होली का…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top