• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में शोक की लहर
Image

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में शोक की लहर

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से घर में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर पीव्ही-12 निवासी आशुतोष विश्वास सुबह अपने मक्का खेत में पानी देने के लिए गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जना और बिजली कड़कने लगी। तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Releated Posts

महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने अपराध दर्ज…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

कभी नक्सल दहशत में जीता था 35 घरों का गांव, आज उसी गांव का गरीब बेटा बना SI – अम्मार रज़ा

बालोद। बालोद जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी विकासखंड डौंडी के 35 घरों की आबादी वाले ग्राम…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

राम अवतार जग्गी हत्याकांड: उम्रकैद के फैसले का सतीश जग्गी ने किया स्वागत, कहा– अमित जोगी को फांसी दी जाए, पासपोर्ट जब्त हो

रायपुर। चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा स्थापना दिवस पर फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं को दी बधाई; अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top